quiz on general knowledge with answers in hindi for competition exam
![]() |
Quiz questions general knowledge and answers |
Quiz on general knowledge questions and answers... आज हम आपके लिए किसी भी competition exams के लिए कुछ इम्पोर्टेन्ट questions लेकर आये है। जो upsc ssc या किसी भी govt. Exams के लिए महत्वपूर्ण है। 👇
General knowledge questions with answers in Hindi
Q. चट्टानों को काटकर महाबलीपुरम् का मन्दिर किसके द्वारा बनवाया गया था?
A. पल्लव
B. चोल
C. चालुक्य
D. राष्ट्रकूट
उत्तर ( A. पल्लव)
Q. भारत का पहला कृत्रिम उपग्रह कब लाँच हुआ?
A.) 1973 में
B.) 1974 में
C.) 1975 में
D.) 1976 में
उत्तर ( C.1975 में )
Q. दाँतों से खून गिरना किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
A. विटामिन ए
B. विटामिन बी
C. विटामिन सी
D. विटामिन डी
उत्तर। C. विटामिन सी
Q. कौन सा ग्रह इवनिंग स्टार’ के रूप मे जाना जाता है?
A. शुक्र
B. शनि
C. बुध
D. बृहस्पति
उत्तर। A. शुक्र
Q. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची परिवर्तित हुई -
A. 42वें संशोधन द्वारा
B. नौवें संशोधन द्वारा
C. आठवें संशोधन द्वारा
D. प्रथम संशोधन द्वारा
उत्तर। D. प्रथम संशोधन द्वारा
Q. किस इतिहासकार ने अकबर को ”राजपूतों की स्वतन्त्रता” का विजेता कहा है?
A. कर्नल टाड
B. ए.एल. श्रीवास्तव
C. श्री राम शर्मा
D. बेनीप्रसाद
उत्तर। D. बेनीप्रसाद
Q. भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में से सबस कम समय तक चला -
A. 1861 का इण्डियन कौसिंल्स एक्ट
B. 1892 का इण्डियन कौसिंल्स एक्ट
C. 1909 का इण्डियन कौसिंल्स एक्ट
D. 1919 का गव्हर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट
उत्तर। C. 1909 का इण्डियन कौसिंल्स एक्ट
Q. होमरूल लीग आन्दोलन निम्न में से किन्होंने प्रारम्भ किया था?
A. लाला लाजपत राय
B. बाल गंगाधर तिलक
C. मोहनदास करमचंद गांधी
D. गोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर। B. बाल गंगाधर तिलक
Q. निम्न में से किस राज्य की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती?
A. मणिपुर
B. मिजोरम
C. मेघालय
D. त्रिपुरा
उत्तर। A. मणिपुर
Q. मछली किस माध्यम से साँस लेती है?
A. नाक
B. फेफडो
C. फिन्स
D. गिल्स
उत्तर। D. गिल्स
Q. जगदीश का सन्धि विच्छेद क्या है?
A. जग+दीश
B. जगद+ईश
C. जगद्+ईश
D. जगत्+ईश
उत्तर। D. जगत्+ईश
Common general knowledge questions and answers
Q. उल्टी दिशा में घूमने वाले एक मात्र कृत्रिम उपग्रह का नाम क्या है?
A. वैस्प 17 बी
B. रोहानी
C. एप्पल
D. इन्सैट 1 बी
उत्तर। A. वैस्प 17 बी
Q. निम्न में से किसमें ध्वनि की गति सर्वाधिक तेज होती है -
A. गैस
B. द्रव
C. ठोस
D. प्लाज्मा
उत्तर। C. ठोस
Q. विदेश में स्थापित सबसे पुरानी क्रन्तिकारी संस्था “इंडिया होम रूल सोसायटी” की स्थापना 1905 में की गयी थी! इसकी स्थापना कहाँ
की गयी?
A. सिंगापुर
B. लन्दन
C. मलेशिया
D. इनमे से कोई नही
उत्तर। B. लन्दन
Q. दामोदर नदी को 'बंगाल का शोक' कहा जाता है क्योंकि -
A. इसमें तबाही मचाने वाली बाढ़ आती है
B. इसमें अधिकतम मृदा अपरदन होता है
C. इसमें अनेक खतरनाक झरने बन जाते हैं
D. यह बारहमासी नदी नहीं है
उत्तर। A. इसमें तबाही मचाने वाली बाढ़ आती है
Q. किस टेनिस खिलाड़ी को "गोल्डन ब्वाय" कहा जाता है?
A. बोरिस बेकर
B. पीट सम्प्रास
C. आन्द्रे अगासी
D. रॉड लेवर
उत्तर। A. बोरिस बेकर
Q. द्वितीय अशोक' कहा जाता है -
A. चन्द्रगुप्त मौर्य को
B. हर्षवर्धन को
C. कनिष्क को
D. समुद्रगुप्त को
उत्तर। B. हर्षवर्धन को
Q. ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला -
A. मदर टेरेसा
B. सुषमा चावला
C. आशापूर्णा देवी
D. आरती साहा
उत्तर। C. आशापूर्णा देवी
Gk quiz online in Hindi
Q. सिन्धु सभ्यता के बारे में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?
A. नगरों में नालियों की सर्वोत्तम व्यवस्था थी
B. व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था
C. लोग लोहे से परिचित थे
D. मातृदेवी की पूजा की जाती थी
उत्तर। C. लोग लोहे से परिचित थे
Q. तीसरे पानीपत के युद्ध में, जो मराठों और अफगानों के बीच लड़ा गया था, मराठों का पेशवा कौन था?
A. बालाजी बाजीराव
B. बाजीराव
C. नारायण राव
D. माधव राव
उत्तर। A. बालाजी बाजीराव
Q. किस इतिहासकार ने अकबर को इस्लाम का दुश्मन बताया है?
A. निजामुद्दीन अहमद
B. बदायूँनी
C. अब्बास खां शेरवानी
D. अहमद यादगार
उत्तर। B. बदायूँनी
Q. काजीरंगा वन्य जीव आरक्षण स्थित है -
A. उत्तर प्रदेश में
B. तमिलनाडु में
C. असम में
D. केरल में
उत्तर। C. असम में
Q. भारत में हिमालय की सबसे ऊँची चोटी निम्न में से कहाँ है?
A. उत्तर प्रदेश
B. कश्मीर
C. हिमाचल प्रदेश
D. सिक्किम
उत्तर। B. कश्मीर
Q. तेंजिंग नोर्गे और एडमंड हिलेरी ने माउंट एवरेस्ट पर फतह कब हासिल की?
A. 1952 में
B. 1953 में
C. 1954 में
D. 1955 में
उत्तर। B. 1953 में
Q. भारतीय संविधान में 'राज्य के नीति निर्देशक तत्वों' की संकल्पना किस देश के संविधान पर आधारित है?
A. फ्रांस्
B. आयरलैंड
C. जापान
D. पूर्व सोवियत संघ
उत्तर। B. आयरलैंड
Q. साइमन कमीशन किस वर्ष भारत आया?
A. 1927
B. 1928
C. 1929
D. 1931
उत्तर। A. 1927
Q. अमृता देवी स्मृति पुरस्कार का सम्बन्ध है -
A. वृक्षारोपण में श्रेष्ठ प्रयास से
B. वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा से
C. वन सुरक्षा पर श्रेष्ठ साहित्य से
D. उद्यानों का सौन्दर्यीकरण से
उत्तर। B. वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा से
Q. दादाभाई नौरोजी आमतौर पर किस नाम से जाने जाते थे?
A. पंजाब केसरी
B. गुजरात रत्न
C. गुरुदेव
D. ग्राण्ड ओल्डमैन ऑफ इण्डिया
उत्तर। D. ग्राण्ड ओल्डमैन ऑफ इण्डिया
Q. निम्न में से कौन सी मिट्टी कृषि की दृष्टि से अत्यधिक कठोर है?
A. जलोढ़ मिट्टी
B. लाल मिट्टी
C. काली मिट्टी
D. बालुई मिट्टी
उत्तर। B. लाल मिट्टी
Q. मौर्य साम्राज्य के बारे में किसमें वर्णन मिलता है?
A. कौटिल्य के अर्थशास्त्र में
B. मेगस्थनीज के इण्डिका में
C. विशाखदत्त के मुद्राराक्षस में
D. उपरोक्त सभी में
उत्तर। D. उपरोक्त सभी में
Q. खुला विश्वविद्यालय (Open University) सबसे पहले कहाँ खोला गया था?
A. दिल्ली
B. आन्ध्र प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. भुवनेश्वर
उत्तर B. आन्ध्र प्रदेश
Q. आगा खां कप सम्बन्धित है -
A. फुटबाल से
B. हॉकी से
C. क्रिकेट से
D. पोलो से
उत्तर। B. हॉकी से
Gk questions 2019 in Hindi
Q. प्रथम विश्वयुद्ध में निम्न में से किस एक का रासायनिक आयुध के रूप में प्रयग किया गया था?
A. कार्बन मोनो ऑक्साइड
B. हाइड्रोजन सायनाइड
C. मस्टर्ड गैस
D. भाप-अंगार गैस
उत्तर। C. मस्टर्ड गैस
Q. हैदराबाद का जुड़वा नगर है -
A. निजामाबाद
B. सिकन्दराबाद
C. आदिलाबाद
D. आसिफाबाद
उत्तर। B. सिकन्दराबाद
Q. अफगानिस्तान की राजधानी का नाम क्या है?
A. म्यांमार
B. काबुल
C. दमिश्क
D. सिंगापुर
उत्तर। B. काबुल
Q. मालविकाग्निमित्र कृति है -
A. भास की
B. विशाखदत्त की
C. कालिदास की
D. इनमें से किसी की भी नहीं
उत्तर। C. कालिदास की
Q. निम्न में से किसका निर्माण अकबर ने करवाया था?
A. बुलन्द दरवाजा
B. जामा मस्जिद
C. कुतुबमीनार
D. ताजमहल
उत्तर। A. बुलन्द दरवाजा
Q. शताब्दी एक्सप्रेस रेल का आरम्भ कब हुआ?
A. 1984 में
B. 1988 में
C. 1990 में
D. 1985 में
उत्तर। B. 1988 में
Q. वियतनाम की राजधानी निम्न में से कौन सी है?
A. हनोई
B. विचोवर
C. नोमपेन्ह
D. अम्मान
उत्तर। A. हनोई
Q. स्वतन्त्रता मेरे जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा' किसने कहा था?
A. मोहनदास करमचंद गांधी
B. लोकमान्य तिलक
C. गोपाल कृष्ण गोखले
D. लाला लाजपत राय
उत्तर। B. लोकमान्य तिलक
Q. "गीता रहस्य" के लेखक कौन हैं?
A. लोकमान्य तिलक
B. लाला लाजपत राय
C. विपिन चन्द्र पाल
D. वासुदेव बलवन्त फड़के
उत्तर। A. लोकमान्य तिलक
Q. निम्न में से कौन सा भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचक गण का तो भाग है, परन्तु उसके महाभियोग अधिकरण का भाग नहीं है?
A. लोक सभा
B. राज्य सभा
C. राज्यों की विधान सभाएँ
D. राज्यों की विधान परिषदें
उत्तर। C. राज्यों की विधान सभाएँ
Q. भारत कोकिला' कहा जाता है -
A. लता मंगेषकर को
B. सरोजनी नायडू को
C. आशा भोंसले को
D. इन्दिरा गांधी को
उत्तर। B. सरोजनी नायडू को
Q. निम्न में से कौन सी वर्तनी अशुद्ध है -
A. व्यक्त
B. न्यायलय
C. विशिष्ट
D. व्याप्त
उत्तर। B. न्यायलय
Q. कौन सा द्वीप संसार का सबसे बड़ा द्वीप है?
A. न्यूगिनी
B. मेडागास्कर
C. बोर्नियो
D. ग्रीनलैण्ड
उत्तर D. ग्रीनलैण्ड
Q. भारतीय संविधान कब स्वीकार किया गया?
A. 26 नवम्बर, 1949
B. 26 जनवरी, 1950
C. 26 नवम्बर, 1950
D. 26 जनवरी. 1949
उत्तर। A. 26 नवम्बर, 1949
Q. खून का थक्का बनने के लिए निम्न में से किस विटामिन का होना परम आवश्यक है?
A. विटामिन A
B. विटामिन B12
C. विटामिन D
D. विटामिन K
उत्तर। D. विटामिन K
Q. गुप्त संवत के संस्थापक थे -
A. चन्द्रगुप्त प्रथम
B. श्रीगुप्त
C. चन्द्रगुप्त द्वितीय
D. घटोत्कच
उत्तर। A. चन्द्रगुप्त प्रथम
Q. भारत का सबसे बड़ा बन्दरगाह कौन सा है?
A. कोच्चि
B. कोलकाता
C. मुम्बई
D. विशाखापट्टनम
उत्तर। C. मुम्बई
Q. निम्न में से सही वर्तनी कौन सी है?
A. आशीस
B. आसीश
C. आशीश
D. आशीष
उत्तर। D. आशीष
Q. भारत में राष्ट्रीय आय का प्राक्कलन किसके द्वारा किया जाता है?
A. योजना आयोग द्वारा
B. भारतीय सांख्यिकी संस्थान द्वारा
C. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा
D. राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण द्वारा
उत्तर। C. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा
Q. मुद्रा की यह परिभाषा कि 'मुद्रा वह है जो मुद्रा का कार्य करे' किसने दी है?
A. मार्शल ने
B. टॉमस ने
C. हार्टले विदर्स ने
D. मिल ने
उत्तर। C. हार्टले विदर्स ने
Q. सरदार सरोवर परियोजना का लाभ किस किस राज्य को मिलता है?
A. गुजरात,मध्यप्रदेशऔर महाराष्ट्र
B. गुजरात,राजस्थान,मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र
C. गुजरात,कर्नाटक,उत्तरप्रदेश और उडीसा
D. महाराष्ट्र,कर्नाटक,मध्यप्रदेश और राजस्थान
उत्तर। B. गुजरात,राजस्थान,मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र
Q. मुगल चित्रकला किसके काल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुँची?
A. हुमायूं
B. अकबर
C. जहांगीर
D. शाहजहां
उत्तर। C. जहांगीर
Q. जोहान्सबर्ग किसलिए प्रसिद्ध है?
A. लोहा उत्पादन
B अभ्रक उत्पादन
C. स्वर्ण उत्पादन
D. एल्युमीनियम उत्पादन
उत्तर। C. स्वर्ण उत्पादन
Q. भारत का सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौन सा है?
A. जैसलमेर
B. बीकानेर
C. लेह
D. चेरापूंजी
उत्तर। C. लेह
Q. लोक सभा का चुनाव लड़ने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु क्या निर्धारित की गई है?
A. 18 वर्ष
B. 21 वर्ष
C. 25 वर्ष
D. 35 वर्ष
उत्तर। C. 25 वर्ष
Q. निम्नलिखित में कौन सा शब्द बिजली का पर्यायवाची है?
A. कान्ति
B. प्रभा
C. सौदामिनी
D. आभा
उत्तर। C. सौदामिनी
Q. पिछड़े वर्गों का उत्थान किसका मुख्य कार्यक्रम था?
A. प्रार्थना समाज
B. सत्यशोधक समाज
C. आर्य समाज
D. रामकृष्ण मिशन
उत्तर। B. सत्यशोधक समाज
Q. स्वास्तिक' चिह्न का प्रयोग किन्होंने शुरू किया?
A. आर्य
B. सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग
C. संगम काल के लोग
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर। B. सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग
Q. अनुसूचित बैंको का पंजीयन करने का अधिकार किसे है?
A. वित्त मन्त्रालय
B. भारतीय रिजर्व बैंक
C. भारतीय स्टेट बैंक
D. बैंकिंग रिक्रुटमेंट बोर्ड
उत्तर। B. भारतीय रिजर्व बैंक
Quiz on general knowledge 2019
Q. कौन भारत के प्रधानमन्त्री बनने के पूर्व किसी राज्य के मुख्यमन्त्री नहीं रहे थे -
A. चन्द्रशेखर
B. वी.पी. सिंह
C. चरण सिंह
D. मोरार जी देसाई
उत्तर।A. चन्द्रशेखर
Q. राष्ट्रपति के कार्यकाल की सीमा कितनी है?
A. 4 वर्ष
B. 5 वर्ष
C. 6 वर्ष
D. 7 वर्ष
उत्तर B. 5 वर्ष
Q. मौर्य साम्राज्य का कार्यकाल था -
A. 321-184ई.पू.
B. 184-123ई.पू.
C. 123-200ई.
D. 200-240.ई.
उत्तर A. 321-184ई.पू.
Q. वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम आरम्भ की -
A. भागवतों ने
B. वैदिक आर्यों ने
C. तमिलों ने
D. आभीरों ने
उत्तर A. भागवतों ने
Q. सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव का जन्म कब हुआ?
A. 1443 में
B. 1442 में
C. 1458 में
D. 1469 में
उत्तर D. 1469 में
Q. भारतीय जीवन बीमा की स्थापना कब हुई?
A. 15 अगस्त 1947
B. 30 अपैल 1952
C. 1 सितम्बर 1956
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर C. 1 सितम्बर 1956
Q. केन्द्रीय खनन अनुसन्धान संस्थान कहाँ स्थित है?
A. कटक में
B. धनबाद में
C. भावनगर में
D. जमशेदपुर में
उत्तर B. धनबाद में
Q. किस विजय की स्मृति में अकबर ने बुलन्द दरवाजा का निर्माण करवाया था?
A. बंगाल
B. डेकन
C. मालवा
D. गुजरात
उत्तर D. गुजरात
Q. सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग किस देवता की पूजा करते थे?
A. विष्णु
B. इन्द्र
C. पशुपति
D. अग्नि
उत्तर C. पशुपति
Q. संसद की निम्न समितियों में से किसकी सदस्य संख्या सर्वाधिक होती है?
A. लोक लेखा समिति
B. याचिका समिति
C. प्राक्कलन समिति
D. सरकारी उपक्रम समिति
उत्तर C. प्राक्कलन समिति
Q. चन्द्रगुप्त द्वितीय के काल में विद्या, कला और साहित्य का महान केन्द्र कौन सा था?
A. वाराणसी
B. उज्जैन
C. विदिशा
D. पाटलिपुत्र
उत्तर B. उज्जैन
Q. ब्रिटिश सरकार ने गांधी जी को कौन सी उपाधि प्रदान की थी, जिसे उन्होंने असहयोग आन्दोलन के समय वास कर दिया था?
A. रायबहादुर
B. हिन्द केसरी
C. केसर-ए-हिन्द
D. राइट ऑनरेबल
उत्तर C. केसर-ए-हिन्द
Q. एलीफेन्टा की गुफाएँ स्थित हैं -
A. छत्तीसगढ़ में
B. मध्य प्रदेश में
C. महाराष्ट्र में
D. नेपाल में
उत्तर C. महाराष्ट्र में
Q. अखिल भारतीय सेवाओं में नियुक्तियाँ किसके द्वारा की जाती हैं?
A. प्रधानमंत्री
B. कार्मिक मंत्रालय
C. राष्ट्रपति
D. संघ लोक सेवा आयोग
उत्तर C. राष्ट्रपति
Q. डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. हॉकी
B. फुटबाल
C. क्रिकेट
D. लॉन टेनिस
उत्तर D. लॉन टेनिस
Q. अम्ल अथवा क्षार के परीक्षण के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
A. लिटमस पेपर
B. कोबाल्ट पेपर
C. अमोनिया पेपर
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर A. लिटमस पेपर
Q. नील आन्दोलन का जमकर समर्थन करने वाले "हिन्दू पैट्रियाट" के सम्पादक थे -
A. हेम चन्द्राकर
B. हरीश चन्द्र मुखर्जी
C. दीनबन्धु मिश्र
D. दिगम्बर विश्वास
उत्तर B. हरीश चन्द्र मुखर्जी
Q. दिल्ली सल्तनत का वह प्रथम सुल्तान कौन था, जिसने "स्थाई सेना" रखी?
A. बलबन
B. इल्तुमिश
C. अलाउद्दीन खिलजी
D. मोहम्मद तुगलक
उत्तर C. अलाउद्दीन खिलजी
Q. गुरु शिखर चोटी किस राज्य में है?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश
उत्तर A. राजस्थान
Q. कैप्सूल का आवरण बना होता है -
A. प्रोटीन का
B. सैल्युलोज का
C. अंडे के छिलके का
D. स्टार्च का
उत्तर D. स्टार्च का
Q. अयोध्या किस नदी के तट पर बसा है?
A. गंगा
B. गोमती
C. सरयू
D. यमुना
उत्तर C. सरयू
Q. भारत रत्न' और अन्य राष्ट्रीय सम्मान का आरम्भ कब हुआ?
A. 1905 में
B. 1952 में
C. 1954 में
D. 1960 में
उत्तर C. 1954 में
Q. राष्ट्रीय आय समिति ने अपना पहला प्रतिवेदन किस वर्ष प्रस्तुत किया था?
A. 1949
B. 1951
C. 1954
D. 1956
उत्तर B. 1951
Q. मुद्राराक्षस' है -
A. एक कहानी संग्रह
B. एक उपन्यास
C. एक हिन्दी नाटक
D. एक संस्कृत नाटक
उत्तर D. एक संस्कृत नाटक
Q. 1857 के विद्रोह से निम्न में से कौन सम्बन्धित नहीं था -
A. बेगम हजरत महल
B. कुँवर सिंह
C. ऊधम सिंह
D. मौलवी अहमदुल्ला
उत्तर C. ऊधम सिंह
Q. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम विदेशी मूल अध्यक्ष कौन था?
A. ए ओ ह्यूम
B. ऐनी बेसेंट
C. जॉर्ज यूल
D. विलियम वैडनबर्न
उत्तर C. जॉर्ज यूल
अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज अपने उन सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे जो किसी competition exam की तैयारी कर रहे है। best of luck for your exam 👍 please share 👇
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें